Home rajasthan विधायक बाबूलाल बैरवा का पीए रेप के आरोप में गिरफ्तार

विधायक बाबूलाल बैरवा का पीए रेप के आरोप में गिरफ्तार

0

अलवर। जिले के खेड़ली थाना इलाके में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में विधायक बाबूलाल बैरवा के पीए वीरू बैरवा को गिरफ्तार किया है ।आरोपी कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा के निजी सहायक के तौर पर भी काम करता था और वर्तमान में वह मनोनीत पार्षद भी है। डीएसपी अशोक चौहान ने बताया कि पिछले दिनों एक महिला ने वीरू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया गया है । इस मामले में विधायक ने पहले ही कह दिया था कि मेरा वीरू से अब कोई लेना देना नहीं है ।वह पहले मेरे पास काम करता था ।यदि उसने कोई अपराध किया है तो पुलिस गिरफ्तार करें और सजा दे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version