Home rajasthan वसुंधरा राजे की राह में रोड़ा बने प्रकाश जी

वसुंधरा राजे की राह में रोड़ा बने प्रकाश जी

0

जयपुर सत्य पारी


–सत्य पारीक वरिष्ठ पत्रकार
जयपुर ।दो दफा की मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे की राज्य भाजपा की पुनः मुख्यमंत्री की दौड़ में वापसी के बीच प्रकाशजी बाधा बनकर खड़े हैं । इसीलिए पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह भी कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि प्रकाशजी की संघ में ऊंची पहुंच है । प्रकाशजी की नाराजगी दूर करने के लिये राजे गत शुक्रवार को मात्र चार घण्टे के लिए जयपुर आई और प्रकाशजी से लम्बी मुलाकात कर वापिस दिल्ली लौट गई । दोनों के बीच नाराजगी दूर हुई या नहीं इसका पता जल्दी ही लग जाएगा , अगर नाराजगी दूर हो जाएगी तो राजे को भावी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा वरना मुश्किल है ।
राजे के मुख्यमंत्रित्व काल मे संगठन महासचिव रहे प्रकाशजी उनसे कई मुद्दों को लेकर नाराज रहें हैं जिन्होंने नागपुर मुख्यालय को राजे की शिकायत दर्ज कराई थी जो अब आड़े आ रही है । सांसदों की दिल्ली में हुई बैठक के दौरान राजे से प्रधानमंत्री ने अलग से मुलाकात की थी उसके दूसरे ही दिन वसुंधरा अल्प समय के लिए जयपुर आई और प्रकाशजी से बन्द कमरे में मिल कर वापस लौट गई । राज्य भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव में किसी को भावी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है बल्कि प्रधानमंत्री के नाम पर ही चुनाव लड़ने की घोषणा की है ।
राज्य भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव में राजे को अनदेखा करने का अर्थ होगा कांग्रेस को फ्रीहैंड देना जो शीर्ष नेतृत्व नहीं चाहता लेकिन संघ की अनदेखी भी तो नहीं कर सकते । उल्लेखनीय है प्रकाशजी के स्थान पर इस समय चन्द्र शेखर संगठन महासचिव हैं लेकिन राज्य भाजपा के नये बने प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी हों या उनसे पहले वाले सतीश पुनिया रहे हो प्रकाशजी के निर्देशों के कारण ही राजे से दूरियां रखते आएं हैं ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version