Home rajasthan रिमझिम रिमझिम बरसे बादली….” लोकगीत के साथ गूंज उठा प्रकृति प्रेम का...

रिमझिम रिमझिम बरसे बादली….” लोकगीत के साथ गूंज उठा प्रकृति प्रेम का संदेश

0

प्रतापगढ़ ।(प्रियंका माहेश्वरी संवाददाता) मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान के तहत हरियालो राजस्थान का जिला स्तरीय कार्यक्रम पीजी कॉलेज प्रतापगढ़ में हरियाली तीज के अवसर पर प्रभारी सचिव एवं आयुक्त, संस्कृत शिक्षा वीपी सिंह व मुख्य वन संरक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान, जयपुर शैल्जा देवल के विशिष्ट आतिथ्य और जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया व जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए झूले महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर उपवन संरक्षक हरिकिशन सारस्वत, एडीएम विनय पाठक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद परसाराम, प्रतापगढ़ उपखंड अधिकारी राजेश कुमार नायक, सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा, डीएसओ विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे l कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्वागत उद्बोधन दिया और कहा कि पौधारोपण हम सभी की जिम्मेदारी है और यह एक अति महत्वपूर्ण कार्य है।

विभिन्न कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयो आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय , सेंट्रल हाइट्स विद्यालय सेंट पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग की साथिनो ने चिपको आंदोलन पर एक नाटक की प्रस्तुति दी जिसे वहां उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से सराहा।

पौधारोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों व समस्त अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियो, साथिनों और वहां उपस्थित लोगों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। साथ ही इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

अधिकारियों ने उद्बोधन और पौधारोपण के माध्यम से दी पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा

कार्यक्रम में प्रभारी सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाए और प्रकृति के संरक्षण के हरसंभव प्रयास किए जाए।

मुख्य वन संरक्षक ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक संस्था को इस दिशा में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने भी सभी से पौधारोपण करने का आह्वान किया व कहा की सिर्फ पेड़ को लगाना ही जरूरी नहीं है बल्कि पेड़ की देखभाल कर उसे बड़ा करना भी हमारा कर्तव्य है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version