Home rajasthan रामधुन पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने निकाली विधाणी परिक्रमा

रामधुन पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने निकाली विधाणी परिक्रमा

0
  • महोत्सव में शामिल हुए सकड़ों श्रद्धालु
  • दर्जनों स्थानों पर ग्रामीणों ने शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा
  • लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। देवनारायण चंदा गोनेर रोड विधाणी स्थित श्रीगोपाल सागर आश्रम में छह दिवसीय विधाणी परिक्रमा महोत्सव में शुक्रवार को संत श्रीमिथिला बिहारी जी के सान्निध्य में शोभायात्रा निकाली गई। ठाकुर जी की पूजा अर्चना के बाद गोनेर मंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई। परिक्रमा में जुगल सरकार के स्वरूप की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीरही। पांच किलोमीटर के मार्ग में हजारों श्रद्धालु झांझ मंजीरे बजाते हुए नाचते गाते और रामधुनी करते नजर आए। सैकड़ों श्रद्धालु सीताराम सीताराम करते चलते रहे।


महोत्सव के लिए आश्रम परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। यहां पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वरूप सरकारों की पूजा अर्चना कर भेंट नजर की।
इसके साथ ही छह दिन से आश्रम में लगातार जारी रामधुन का समापन भी हुआ। महाराजश्री के आशीर्वाद से महोत्सव का समापन हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

झांकियां रही खास
परिक्रमा में राधाकृष्णजी, सीतारामजी, जुगल सरकार, बड़े बाबा भजनानानंद, छोटे बाबा चेतनानंद, मां साहिब बनारसी देवी की झांकी सहित करीब एक दर्जन से अधिक मनमोहक झांकिया शामिल रही। आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। संयोजक लक्ष्मी निधि सरजू बिहारी ने बताया कि इससे पूर्व सुबह आश्रम में पाटोत्सव भी मनाया गया।

पुष्प वर्षा और स्वागत द्वार पर हुई आरती
शोभायात्रा में दर्जनों स्थानों पर जगह जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मार्ग में कई स्थानों पर फल, खील मखाने, लड्डू इत्यादि प्रसाद का वितरण भी किया गया।
कई जगह आतिशबाजी भी की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version