Home latest राठौड़ के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर

राठौड़ के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर

0

जयपुर। श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति सीकर रोड जयपुर द्वारा विधानसभा के उप नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।श्री भवानी निकेतन महिला स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय और भवानी निकेतन छात्र विद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 300 छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया । समिति के अध्यक्ष शिवपाल सिंह नांगल ने बताया कि राठौड़ का जन्मदिन उनके पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़, जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा, भगवान सिंह रोल साहब सर क्षत्रिय युवक संघ ,महावीर जी सरवड़ी संयोजक प्रताप फाउंडेशन ,कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल, राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई समेत अन्य नेताओं ने केक काटकर किया।

इस मौके पर स्कूल प्रशासन ने रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रमाण पत्र भी वितरित किए । महिला विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मीना राठौड़ ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होना जरूरी है। इस अवसर पर भवानी निकेतन शिक्षा समिति के जालिम सिंह आसपुरा, अध्यक्ष शिवपाल सिंह ,गुलाब सिंह मेतड़िया, भयं सिंह मंढा, राजेन्द्र सिंह जेरठी, नगेंद्र सिंह गढ़ महेंद्र सिंह जैसलणा, सुदर्शन सिंह सुरपुरा, शोभ सिंह एवं अन्य समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version