सुमेरपुर। (अरविंद जोशी ब्यूरो चीफ ) खबर सुमेरपुर से है जहां राज्यसभा सांसद एवं सुमेरपुर के पूर्व विधायक मदन राठौड़ को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लग गया। मदन राठौड़ आज 70 वां जन्मदिन मना रहे हैं। राठौर को जन्मदिन पर भी देश के प्रधानमंत्री मोदी ,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी है। मदन राठौड़ के जन्मदिन पर पाली में भी कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अ सुमेरपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राठौर का मालाएंं और साफा पहनाकर स्वागत किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। मदन राठौड़ के जन्मदिन पर उनके विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड़ खिलाया चारा खिलाया और मिठाइयां बताकर शुभकामनाएं दी आपको बता दे की वसुंधरा राजे सरकार में मदन राठौड़ को राज्य मंत्री का दर्जा रहा है वह विधानसभा में उपमुख्य सचेतक थे।
