Home rajasthan राजेंद्र सेन ने की झोटवाड़ा से दावेदारी

राजेंद्र सेन ने की झोटवाड़ा से दावेदारी

0

जयपुर । राजस्थान कांग्रेस कमेटी ओबीसी के नेता राजेंद्र सेन ने जयपुर की झोटवाड़ा सीट से कांग्रेस की टिकट पर दावेदार की है ।राजेंद्र सेन कांग्रेस पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ से जुड़े हुए हैं और वह अब तक प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष ,प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और कई स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा के कार्य करते रहे हैं । लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में राजेंद्र सेन ने अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में राजेंद्र सेन ने भी झोटवाड़ा विधानसभा सीट से अपने दावेदारी प्रस्तुत की है ।उन्होंने झोटवाड़ा के प्रभारी कायथवाल को अपना आवेदन पत्र सौपा है। राजेंद्र सेन का कहना है कि झोटवाड़ा इलाके में ओबीसी लगभग 50 फ़ीसदी से ज्यादा रहता है और वह खुद भी ओबीसी वर्ग के ही है, ऐसे में यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है،, तो उन्हें सभी वर्गों का साथ मिलेगा और कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से झोटवाड़ा में जीत दर्ज कर सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version