Home rajasthan बाबूलाल भारती दशनाम गोस्वामी सभा समिति के निर्विरोध अध्यक्ष...

बाबूलाल भारती दशनाम गोस्वामी सभा समिति के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर ।राजस्थान दशनाम गोस्वामी सभा समिति जयपुर की प्रदेश कार्यकारिणी आम सभा जयपुर में आज संपन्न हुई। सभा में महंत बाबू भारती को पुन : प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुना गया। इससे पूर्व सम्बोधन कर महंत बाबू भारती ने अपनी पूरी कार्यकारिणी भंग कर स्वयं ने आम सभा मै अपना त्यागपत्र देकर अन्य किसी युवा को अध्यक्ष हेतु चुने जाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारती का त्यागपत्र मंजूर कर लिया एवं अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेश गिरी ने महंत बाबू भारती के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद गिरी, राष्ट्रीय सचिव हंसराज गोस्वामी ,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पुरी, महंत पदम भारती सहित सैकड़ो प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से महंत बाबू भारती को प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया।

नागौर से विजय पूरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। आमसभा में दशनाम गोस्वामी समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बाबू भारती ने राज्य सरकार से आदि शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज कल्याण बोर्ड गठन की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया राज्य में आजादी पूर्व राजा महाराजाओं द्वारा संत महात्माओं को उनकी भक्ति शक्ति प्रतिष्ठा के कारण मंदिर माफी, पुण्यार्थ कृषि भूमि, डोली भूमि, मठ मंदिर दिए गए और उनसे लाखों परिवार अपना जीवन यापन कर रहे थे,लेकिन 13/ 12/ 1991 में शेखावत सरकार ने एक परिपत्र जारी कर लाखों बीघा माफी भूमि में खातेदारी से नाम विलोपित कर भगवान के नाम दर्ज कर दिया। इससे लाखों परिवारों में व्यापक रोष है।

सरकार /13 12/ 1991 के आदेश को निरस्त कर पूर्ण खातेदारी अधिकार देवे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की राज्य सरकार के परिपत्र 12/9/2018 की संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर आज तक पालना नहीं कर रहे है, राज्य सरकार ने समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया तो पुरे राजस्थान मै आंदोलन किया जायेगा। इससे पूर्व जल्द मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से गोस्वामी, नाथ, योगी, पुजारियों की एक सयुंक्त समिति का गठन कर भेंट कर लाखो परिवारों से जुड़े। भारती ने कहा कि दशनाम गोस्वामी समाज में अंतिम संस्कार मिट्टी में समाधि से होता है । शमशान भूमि के लिए भूमि नहीं होने के कारण घरों खेतों में समाधि देनी पड़ती है। राज्य सरकार से सभी जिलों में श्मशान भूमि के लिए भूमि आवंटन करने की मांग की । राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेश गिरी ने सोशल मिडिया के दुरूपयोग पर चिंता प्रकट की। दहेज प्रथा, बाल विवाह, मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को छोड़ने, बालिका शिक्षा एवं सुरक्षा पर ध्यान देने पर बोल दिया , युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनोद गिरि ने युवाओं को संस्कारवान होने की शिक्षा देने की बात कही, हंसराज गोस्वामी एवं विजयपुरी ने कोटा छात्रावास भवन के निर्माण में प्रत्येक जिले से एक-एक कमरा निर्माण की बात कही, प्रदेश महामंत्री जसराम गोस्वामी ने ओबीसी वर्ग में वर्गीकरण एवं जयपुर में गहलोत सरकार के आखिरी कैबिनेट में समाज छात्रावास के लिए भूमि आवंटन जो की गई उसका आमंत्रण पत्र जारी करने की मांग की । आम सभा मै राज्य के जिलों से बड़ी संख्या मै सेंकड़ो प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सर्व सम्मती से प्रदेश अध्यक्ष को जल्दी नई कार्यकारिणी गठन के लिए अधिकार दीया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version