Home latest राजस्थान को पर्यटन में अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प : दिया कुमारी

राजस्थान को पर्यटन में अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प : दिया कुमारी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,। (आर एन सांवरिया)
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। राजस्थान को पर्यटन में अग्रणी राज्य बनाने के हमारे संकल्प को पूर्ण करने में राजस्थान पर्यटन विकास निगम आरटीडीसी) की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम लाभ की स्थिति में आये तथा अन्य राज्य के मुकाबले राजस्थान को पर्यटन का सिरमौर बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सके इस हेतु कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस हेतु अधिकारी कार्य योजना बनाकर काम करें। इसके साथ ही अधिकारी ज्यादा से ज्यादा फिल्ड में रहकर नियमित रूप से और निरंतर बेहतर प्रदर्शन किये जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरटीडीसी पर्यटन विभाग की जिन बजट घोषणाओं को पूरा करने में एजेंसी के रूप में काम कर रही है उन कामों को गुणवत्तापूर्ण रूप से लक्षित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व गायत्री राठौड़, आरटीडीसी प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल की उपस्थिति में मंगलवार को पर्यटन भवन में आयोजित राजस्थान राजस्थान पर्यटन विकास निगम की कार्ययोजनाओं की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version