नई दिल्ली ।देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान के आदिवासी नेताओं में दिल्ली उनके आवास पर जाकर सम्मान किया। देश की प्रथम आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर पूरे आदिवासी समाज में खुशी की लहर है और आदिवासी समाज के लिए यह गौरव का क्षण है। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा ने और आदिवासी समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा ,सांसद मनोज राजोरिया ,उदयपुर संभाग के विधायक कैलाश मीणा ,बाबूलाल खराड़ी, अमृत लाल मीणा ,फूल सिंह मीणा, डूंगरपुर जिला प्रमुख सूर्या, डूंगरपुर नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जैन, पार्षद राजेंद्र चौबीसा और बन्नाराम मीणा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
जितेंद्र मीणा और अन्य नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भगवान मीन की तसवीर और धनुष बाण भी भेंट किया।
