Home rajasthan राजपूत समाज में दहेज प्रथा बंद करने का आह्वान

राजपूत समाज में दहेज प्रथा बंद करने का आह्वान

0

क्षत्रिय महिलाओं ने हर्षोल्लास मनाया सावन महोत्सव

कुचामनसिटी।( विमल पारेख संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क ) कुचामन शहर की क्षत्रिय महिलाओं ने शहर के भोपाल वाटिका में रविवार को मंजु राठौड़ के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी महिलाएं राजपूती लहरिया पोशाक और हरी चूड़ियां पहन कर कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। साथ ही सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक दूसरे को झूला झुलाया , इस अवसर पर महिलाओं के बीच म्यूजिकल डांस एवं डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

महिलाओं के लिए रखी गई कई प्रतियोगिताएं

क्षेत्रीय महिला मंडल अध्यक्ष मंजु राठौड़ ने बताया कि सावन महोत्सव कार्यक्रम में सावन के गीत, भजन, 30 सेकंड में श्रृंगार करना, कुर्सी दौड़, अंताक्षरी, चिट निकालने पर उसके अनुसार भजन गाना, एक्टिंग करना,झूला झूलना , सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस आदि कार्यक्रम में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

महिलाओं ने लिया दहेज नहीं लेने का फैसला
सोनू शेखवात ने कहा कि सावन में हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है। साथ ही कहा कि सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है।
इस दौरान सोनू शेखावत ने सभी राजपूत समाज को दहेज प्रथा बंद करने का आह्वान भी किया कहा कि समाज में दहेज प्रथा की परंपरा खत्म करनी चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version