Home rajasthan राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय स्वीकृत, ग्रामीणों में खुशी

राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय स्वीकृत, ग्रामीणों में खुशी

0

जयपुर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव व रेनवाल मंडल अध्यक्ष ने दिया था ज्ञापन
— क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की थी

लोग टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। शहर के नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय में ग्रामीणों की मांग के बाद सांसद राव राजेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक निर्मल कुमावत के प्रयास से विज्ञान संकाय भी स्वीकृत कर दिया गया है। साथ ही संकाय के तहत 6 पदों की स्वीकृति भी दी गई है।
गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से लगातार जागरूक युवा सुरेश पूनिया एवं अन्य ग्रामीणों की ओर से राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय स्वीकृत करने की मांग की जा रही थी। इसी को लेकर रेनवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला, भाजपा जयपुर देहात मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव एवं अन्य लोगों ने भी स्थानीय सांसद एवं पूर्व विधायक निर्मल कुमावत को एक ज्ञापन सौंपा था। जिस पर त्वरित रूप से ये कार्रवाई की गई है। इस घोषणा के बाद ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों में खुशी है।
क्षेत्र में जागरूक युवा के रूप में पहचान बना चुके सुरेश पूनिया अपने सोशल मीडिया के जरिए एवं अन्य ज्ञापन आदि देकर क्षेत्र के लिए कई मांग कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त जयपुर देहात मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने क्षेत्र रेनवाल में कृषि कॉलेज खुलवाने, बधाल में पोलोटेकनिक राजकीय कॉलेज खुलवाने एवं बागावास में सरकारी आईटीआई संस्थान खुलवाने की भी मांग रखी थी।जिस पर सांसद राव ने सभी को पूरा आश्वासन दिया कि वे इन सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। वहीं रेनवाल के लोगों ने उनसे रेलवे स्टेशन पर जन शताब्दी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण रेलों के ठहराव की मांग की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version