लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
— सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत
किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। शहर के नामी श्रीमहावीर शिक्षण संस्थान परिसर में नवरात्रि महोत्सव के तहत गरबा – डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।महोत्सव में लड़कियों ने रंग बिरंगी लहंगा चोली एवं पुरुषों ने धोती-कुर्ता और पगड़ी पहनकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
गरबा डांडिया महोत्सव में हर कोई अपनी खास शैली के साथ डांडिया और गरबा को एक नया अंदाज दे रहा था। इससे पहले संस्था निदेशक बी.आर. भूकर और विशिष्ट अतिथियों ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मेघा जैन ने मंच संचालन किया। सिंगर जगजीत सिंह ने अपनी गायकी से महोत्सव को खास बनाते हुए लोगों को आधी रात तक थिरकने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर एसडीएम मुकेश चौधरी, आरपीएस नरेंद्र सिंह, एडवोकेट सारिका चौधरी, डॉक्टर शालिनी तोमर, नित्या चौधरी, रेनवाल थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी मनीष पारीक, अभिनेत्री एवं मॉडल मन्नत चौधरी, त्रिशला चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता हिना चंदेल, पायल चौधरी ” मन की खुशी फाउंडेशन ” ने विशेष अतिथि एवं जज की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों के आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
