Home rajasthan रक्तदान से किसी के प्राण बचते है, इससे बड़ा कोई पुण्य नहींः...

रक्तदान से किसी के प्राण बचते है, इससे बड़ा कोई पुण्य नहींः विश्नोई

0

32 जोड़ों, 150 महिलाओं सहित 1129 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धोरीमन्ना , बाड़मेर । (दिनेश दिनेश )उद्योग एवं एवं वाणिज्य मंत्री के के बिश्नोई के 48वें जन्मदिन पर रक्तकोष फाउंडेशन की ओर से सेठ केशरीमल मेमोरियल महाविद्यालय में विशाल रक्तदान – शिविर का आयोजन किया।

रक्तदान शिविर में – 32 जोड़ों, 150 महिलाओं सहित का 1129 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तकोष फाउंडेशन की ओर से म चलाए जा रहे रक्तकोष फाउंडेशन के महिला रक्तदाता जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर 150 महिलाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य
व्यं मंत्री केके बिश्नोई ने रक्तदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि रक्तदान दुनिया में सबसे बड़ा दान है। क्योंकि जिस व्यक्ति को अपने जन्म और मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुए जब रक्त की वजह से उसके प्राण बच जाए उससे बड़ा कोई दान नहीं है।

जन्मदिन – पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई ने जम्भेश्वर मंदिर, आलमजी मंदिर व माता राणी भाटियाणी मंदिर पहुंच कर दर्शन करके क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व आलम गोशाला पहुंच कर गायों को चारा व गुड़ खिलाया।वहीं गोशाला परिसर में पौधरोपण कर दीपदान किया। में माजीसा मंदिर परिसर में बावजी धाम संस्थान के संस्थापक बाबूलाल पुंगलिया के नेतृत्व में पुंगलिया परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री विश्नोई का स्वागत किया । भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष मनीष पुंगलिया ने धोरीमन्ना को नगपालिका बनाने व पहाड़ी पर स्थित धुधलेश्वर महादेव मंदिर विकास को लेकर बजट घोषणा करने पर मंत्री विश्नोई का आभार जताया। उसके बाद अमृतादेवी वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान कातरला में वन्य जीव प्रेमियों के बीच जाकर पौधरोपण किया। रक्तदान करने वाले समस्त रक्त वीरों को ज्यूस और फलाहार की व्यवस्था की गई। रक्तदान देने वाले समस्त रक्तवीरों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिव ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ विष्णुराम बिश्नोई, भाजपा नेता मगाराम नैण, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकिशन भादु जिला महामंत्री सुखराम खिलेरी, मंडल महामंत्री बबलू ढाका, अनिल सेठिया, मनीष पुंगलिया, सेठ केसरीमल अशोक तेतरवाल, बहादुरसिंह बामरला, पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र बोला, लुखु सरपंच आसूराम गुरलिया,पूर्व सरपंच बबलू तेतरवाल, राजस्थान प्रवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल किशोर पुंगलिया, बालाराम मूढ़ बायतु, स्वरुपसिंह खारा, श्रीराम हॉस्पिटल जोधपुर के चेयरपर्सन सुनील चंडक, ललित पुंगलिया, मनीष पुंगलिया, रोहित जैन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्लड बैंक बीलाल हॉस्पिटल सांचौर एवं महात्मा गांधी हॉस्पिटल जोधपुर की ब्लड बैंक द्वारा रक्त संकलित किया गया संकलित किया गया।इस दौरान प्रशास्ति पत्र के लाभार्थी मनीष पुंगालिया व रोहित जैन स्मृति चिन्ह के लाभार्थी बाबूलाल तेतरवाल,बैग के लाभार्थी मगाराम नैण आदि मौजूद रहे जिसमें महिला एवं पुरुष ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ‌रक्तदाताओं प्रशास्ति पत्र,स्मृति चिह्न,बैग देकर सम्मानित किया गया फल व ज्यूस का वितरण भी हुआ इस दौरान गुड़ामालानी विधायक एवं राज्य मंत्री के के विश्नोई ने कहा कि रक्तदाताओं को कहा कि आपके रक्त की एक एक बूंद का कर्ज क्षेत्र में विकास करके चुकाऊंगा इस दौरान अमृता देवी उघान कातरला में परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ जिसमें अमृता देवी उघान कातरला की टीम मौजूद रहीं अमृता देवी उघान कातरला अध्यक्ष जगदीश भादू, जगदीश बेनिवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जयकिशन भादू, पूनमाराम बेनिवाल, गोगाराम खिलेरी आदि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version