Home crime युवक की हत्या का खुलासा अपहरण कर की हत्या

युवक की हत्या का खुलासा अपहरण कर की हत्या

0

सुमेरपुर । थाना क्षेत्र के बिसलपुर निवासी रवि कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र ताराराम जाति हरिजन का शव शनिवार को गुडा एंदला थाना क्षेत्र के रामपुरा के निकट हाईवे के पास मिला। पुलिस अनुसार बिसलपुर निवासी ताराराम हरिजन ने अपने पुत्र रवि कुमार हरिजन के अपहरण का मामला सुमेरपुर थाने में नामजद दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में मृतक के पिता ने बताया था कि शुक्रवार देर रात को अशोक कुमार सहित अन्यों ने उसके पुत्र रविकुमार का अपहरण किया है। शनिवार को गुडा एंदला थाना क्षेत्र के रामपुरा की ढाणी हाईवे पर एक अज्ञात शव मिलने पर गुडा एंदला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। मृतक के कपडे भी शव के पास पड़े मिले। सोशल मीडिया के माध्यम से अज्ञात शव की पहचान सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बिसलपुर निवासी रवि कुमार पुत्र ताराराम हरिजन के रूप में हुई। जिसकी सूचना सुमेरपुर पुलिस को मिलने पर सुमेरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की । 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version