Home latest मुख्यमंत्री शनिवार को बीकानेर दौरे पर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में कई कार्यक्रमों...

मुख्यमंत्री शनिवार को बीकानेर दौरे पर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

0

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। गहलोत सवेरे साढ़े नो बजे जयपुर एयरपोर्ट से बीकानेर के लिए रवाना होंगे और 11 बजे बीकानेर के करणी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल स्पर्धाओं का अवलोकन करेंगे। यहां से दोपहर साढ़े 12 बजे हनुमानगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे। वहां राजीव गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यहां से 3 बजे हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर के लिए रवाना होंगे। यहां अंबेडकर ग्राउण्ड में आयोजित खेल प्रतियोगिता के साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। श्रीगंगानगर से 5 बजे रवाना होकर सूरतगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेगे और वहां से जयपुर केलिए रवाना होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version