Home rajasthan मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गरीबों को कंबल भेंटकर उनके साथ मनाया नया...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गरीबों को कंबल भेंटकर उनके साथ मनाया नया साल

0

सोमवार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष के अवसर पर रामनिवास बाग एवं जेके लोन अस्पताल के पास स्थित  रैनबसेरों में रह रहे लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।  साथ ही उन्होंने सड़कों पर रह रहे निराश्रित लोगों को कंबल वितरीत किए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने  रैनबसेरों में व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया एवं प्रबंधको एवं कार्मिकों को रैनबसेरों को स्वच्छ और साफ रखने एवं सभी मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने  रैनबेसरों में रह रही महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने महिलाओं के रैनबसेरों में कपड़े की अस्थाई दीवार लगाने की जगह प्लाई की दीवार बनाने एवं लकड़ी का दरवाज़ा लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी रैनबसेरों के पास मोबाईल शौचालय खड़े करने के आदेश दिए ताकि वहां रह रहे लोगों को नित्यक्रियाओं के लिए दूर ना जाना पड़े। उन्होंने रैनबसेरों के आसपास बने गड्ढों को तुरंत भरने के आदेश दिए ताकि किसी को चोट ना लगे। 

मुख्यमंत्री ने  अधिकारियों  को निर्देशित करते हुऐ कहा कि कोई निराश्रित व्यक्ति इस ठंड के मौसम में खुले में ना सोए, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए रैनबसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। एंट्री रजिस्टर अच्छे से मेंटेन किया जाना चाहिए। उन्होने व्यवस्था देख रहे कार्मिकों से कहा कि रैनबसेरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसे सेवाभाव के साथ किया जाना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों एवं राज्यों से आकर रैनबसेरों में रह रहे लोगों की समस्याएं सुनी एवं उन्हें राज्य सरकार द्धारा सभी प्रकार का सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया।

Previous articleमहर्षि बालीनाथ जयंती और बैरवा दिवस मनाया गया
Next articleसीएम भजनलाल से की डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुलाकात
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version