Home rajasthan मुख्यमंत्री भजनलाल ने जोधपुर संभाग कार्यकर्ताओं की ली बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल ने जोधपुर संभाग कार्यकर्ताओं की ली बैठक

0

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की मारवाड़ की चार लोकसभा सीटों जोधपुर, पाली, जालोर-सिरोही और बाड़मेर की क्लस्टर बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जलशक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता हनुमान सिंह खांगटा, कांग्रेस नेता और समाजसेवी पप्पू राम डारा, भागीरथ सरपंच, फगलु राम सरपंच, देवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव देवासी, देवेंद्र बेनीवाल, कांग्रेस बिलाड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष तेजाराम जी, सुरेश गुर्जर, सोहनलाल जांगिड़ समेत कई नेता शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version