बूंदी। जिले के रायथल थाना इलाके के सावड़ा गांव में दलित परिवार की महिला को घर पर अकेला देखकर शराब के नशे में धूत एक व्यक्ति ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया । विरोध करने पर महिला की पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए । मौके पर पहुंचे पति ने आरोपी की पकड़ कर धुनाई कर दी। जब मामले की जानकारी आरोपी के परिजनों को लगी तो उन्होंने दलित परिवार पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में तीन महिलाओं समेत 7 लोगों को गंभीर चोट आई। दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार मुकदमा दर्ज करने पहुंचा तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बाबूलाल ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया । जब दलित समाज के कुछ संगठनों ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ और तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया ।
पीड़िता के पति सीताराम ने जुगराज गुर्जर पुत्र गोपाल गुर्जर, भीमराज गुर्जर पुत्र गोपाल शाहिद सात आठ लोगों के खिलाफ धारदार हथियारों जिसमें कुल्हाड़ी ,गंडासा ,हास्या,लाठी से पूरे परिवार पर जानलेवा हमला क करने का मुकदमा दर्ज कराया है मारपीट में तीन महिलाओं के सिर में गंभीर चोटे आई है दो दो व्यक्तियों के बीच सर फट गए हैं दो लोगों की टांगे काट दी गई है और इनमें से किन लोगों की स्थिति गंभीर बनी है घटना के बाद से गलत समझ के लोगों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले में कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
