Home rajasthan मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस मुख्यालय का शिलान्यास

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस मुख्यालय का शिलान्यास

0

जयपुर,। राजस्थान प्रदेश एवं कांग्रेस पार्टी के लिए कल का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवीन भवन का शिलान्यास करेंगे। तत्पश्चात् कांग्रेस के कार्यकर्ताओं जिसमें बूथ, मण्डल, ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी सहित तमाम वे लोग जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते एवं संगठन में विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहे हैं, के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।


डोटासरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी बार-बार कैडर बेस पार्टी होने का दावा करते हुए पन्ना प्रमुख बनाने का दावा करती है किन्तु भाजपा आज तक इस तरह का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित नहीं कर सकी, क्योंकि वास्तविकता में भारतीय जनता पार्टी का कोई कैडर नहीं है, केवल कागजों में संगठन बना हुआ है जिस कारण भारतीय जनता पार्टी 9 विधानसभा उपचुनाव एवं पंचायती राज चुनावों में बुरी तरह हारी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार ने गुड गर्वनेंस देने के साथ ही जनहितैषी 5 बजट प्रस्तुत किए तथा उन्हें धरातल पर उतारा है और आज राजस्थान सरकार द्वारा दी गई 10 गारंटी पात्र लोगों तक पहुँच रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लोगों के लिए 25 लाख रुपये का ईलाज मुफ्त है, 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा है। न्यूनतम 1000 रुपये पेंशन तथा उज्ज्वला योजना में लाभार्थी बहनों को 500 रुपये में गैस सिलेण्डर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सत्ता एवं संगठन के समन्वय से लगातार जनकल्याणकारी कार्य हुए है तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तानाशाही नीतियों, महँगाई, बढ़ती बेरोजगारी व संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के विरूद्ध संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि कल प्रदेश में दुनियाभर में अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा गाँधी के विचारों को प्रस्तुत करने वाले संग्राहलय का उद्घाटन होगा।

पीएम मोदी आरसीपी को करें राष्ट्रीय परियोजना घोषित

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में राजस्थान के साथ सौतेला व्यवहार हुआ, पेट्रोलियम रिफाइनरी, बांसवाड़ा रेलमार्ग जैसे कार्य ठप्प हुए जिसकी लागत कई गुना बढ़ गई और जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने के वादे को पूर्ण होने का आज भी इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में राजस्थान के प्रति संवेदनाएं हैं तो 25 सितम्बर को प्रधानमंत्री अपने राजस्थान दौरे पर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें।

भाजपा सांसद को तुरंत निलंबित करें अड्डा
डोटासरा ने कहा कि संसद में भाजपा के सांसद ने जिस प्रकार अमर्यादित भाषा का प्रयोग साथी सांसद के लिए किया लोकतंत्र को कलंकित करने वाला वाकया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर भारतीय जनता पार्टी के नेता देश को तोडऩे का काम कर रहे है। यदि भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र के प्रति थोड़ी भी आस्था बची है तो जे.पी. नड्डा को भाजपा सांसद के विरूद्ध तुरन्त कार्रवाई करते हुए पार्टी से निकाला जाना चाहिए।

Previous articleमहिला कर्मचारी ने की साथी महिला कर्मचारी की पिटाई
Next articleराहुल गांधी जयपुर पहुंचे
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version