जयपुर । (लोक टुडे संवाददाता )राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े बुधवार को गोविन्द देव जी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां भगवान के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की मंगल और खुशहाली की कामना की।
मनोनीत राज्यपाल के गोविंद देव जी मंदिर पहुंचने पर प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उनकी अगवानी की और गोविंद देव जी की तस्वीर भेंट की ।इस दौरान मंदिर के महंत अंजनी गोस्वामी और ल मानस गोस्वामी ने भी राज्यपाल का स्वागत किया उन्हें दुपट्टा उदय और प्रसाद भेंट किया मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसन राव बागडे आज शाम को राज भवन में 4:00 बजे राज्यपाल पद की शपथ लेंगे इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री समय मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सभी सांसद विधायक नेता प्रतिपक्ष प्रशासनिक अधिकारी और जयपुर के सामान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
