Home rajasthan मनीष भाटिया बने होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिऐशन के अध्यक्ष

मनीष भाटिया बने होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिऐशन के अध्यक्ष

0

अलवर। चंद्रशेखर शर्मा ब्यूरो चीफ राजस्थान के सिंहद्वार अलवर में होटल कल्चर को शानदार और आधुनिक मुकाम देने वाले मनीष भाटिया होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए गए है। भाटिया वर्ष 2024 से 26 तक की नई कार्यकारिणी के साथ काम करेगे। अलवर में होटल व्यवसाय की शुरुआत 1964 में मनीष के दादा आलमचंद भाटिया ने की थी। उसके बाद उनके पिताजी गुलशन भाटिया ने मनुमार्ग स्थित अंकुर होटल खोलकर व्यवसाय को आगे बढ़ाया। एमजीबी होटल ग्रुप के नाम से वर्तमान में मनीष भाटिया द्वारा लेमन ट्री सहित कई शानदार होटलो का संचालन किया जा रहा है। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मनीष भाटिया को अध्यक्ष, धीरज कटारिया उपाध्यक्ष, अजय गर्ग को सचिव, नितिन सिंह को उपसचिव एवं कुलदीप नरूका को कोषाध्यक्ष चुना गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version