Home rajasthan मदिरा डिपो माण्डलगढ में रखने की मांग को लेकर शराब ठेकेदारों ने...

मदिरा डिपो माण्डलगढ में रखने की मांग को लेकर शराब ठेकेदारों ने विधायक खंडेलवाल को सौपा ज्ञापन

0

माण्डलगढ़। (केसरीमल मेवाड़ा वरिष्ठ संवाददाता ) आबकारी विभाग के उच्चाधिकारीयो द्वारा शराब गोदाम माण्डलगढ को अतिशिघ्र बन्द करवाने की जानकारी उपखण्ड़ क्षेत्र के शराब ठेकेदारों को मिली तो समस्या को लेकर क्षेत्र के सभी शराब ठेकेदारों ने माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल को समस्या का ज्ञापन सौपकर शराब के डिपो को यथावत रखने की मांग की है।
क्षेत्र के सभी शराब ठेकेदार ने विधायक खंडेलवाल को दिए ज्ञापन में बताया कि देशी शराब गोदाम माण्डलगढ उपखण्ड से हमारी दुकानो पर मदिरा वितरण का सभी कार्य होता है । देशी शराब गोदाम माण्डलगढ तहसील स्तर पर होने के कारण बैंकों मे चालान जमा कराने व पूरे माह मे आवश्यकतानुसार छोटे छोटे शराब के परमिट कटवाकर शराब दुकानो पर परीवहन प्रक्रिया सुचारू रूप से आसानी से हो जाती हैं। विदित रहे कि
विगत 20 वर्षों से माण्डलगढ एवं बिजौलिया क्षेत्र के सम्पूर्ण क्षेत्र की शराब दुकानों की आपूर्ती शराब गोदाम माण्डलगढ से ही हो रही है। वर्तमान में करीबन 38 शराब दुकानो मे शराब गोदाम माण्डलगढ द्वारा 14000 पेटियो की आपूर्ती की जा रही है।
ऐसे में यदि शराब गोदाम माण्डलगढ को हटा दिया गया तो क्षेत्र के शराब ठेकेदारों को मदिरा डिपो भीलवाडा से मदिरा का उठाव करने मे वाहन परिहवन खर्च के साथ अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिससे अतिरिक्त दबाव की स्तिथि ठेकेदारों के सामने होगी। दिए गए ज्ञापन में बताया कि
माण्डलगढ़ उपखण्ड पर बरसों से काबिज़ मदिरा डिपो माण्डलगढ में ही यथावत रखा जावे। ज्ञापन देते समय माण्डलगढ क्षेत्र के शराब ठेकेदारों में कुलदीप सिंह शक्तावत, बलबीर सिह,रतनलाल मेवाड़ा श्यामगढ़,उमेश कंवर,सायर देवी,सुरेश मेवाड़ा,कैलाशचंद्र मेवाड़ा,सुरेश कलाल,यशपाल सिंह,कमलेश सुवालका,अम्बालाल सुवालका,लादूलाल सुवालका,माणकचंद सुवालका,गोपाल तेली,कविता देवी,गजेन्द्रसिंह,गोपाललाल,शंकर लाल सहित अन्य ठेकेदार मोजुद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version