Home rajasthan बुटेरी में हुई 11000 हजार रुपए की कामडे़ की कुश्ती 

बुटेरी में हुई 11000 हजार रुपए की कामडे़ की कुश्ती 

0

कोटपूतली ( महेश सैनी )कोटपूतली तहसील के  ग्राम बुटेरी में    हनुमान जी महाराज का मेला हर वर्ष की भांति ऋषि पंचमी को बड़ी धूम धाम से भरा। पूर्ण सिंह शेखावत ने बताया कि इसके जनक महाराज 1008  त्यागी जी महाराज थे जिन्होंने प्रथम बार 1960 से ये मेला भरवाया जिनमे कुश्ती दंगल, आपसी भाई चारा व यूवाओ में कुश्ती कला को बढ़ाने हेतु शुरूवात की जो आज तक बखूबी चलता आ रहा है। इससे पूर्व 1955 में एक मिट्टी का चबूतरा बना कर बादामी शर्मा ने इस पर हनुमान जी महाराज की पूर्ति स्थापित करवाई। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त जन पहुंचे,साथ ही 101 रुपए से शुरू करके अंतिम कुश्ती कामड़े की 11000 हजार रुपए की करवाई गई।

सरपंच विनोद  सिंह  मेला कमेटी अध्यक्ष जनक सिंह,कोषाध्यक्ष पूर्ण सिंह,भगवान सिंह लंबड़दार ,राजेंद्र राठौड़,मदन सिंह,बनवारी सिंह शिवशंकर,महिपाल सिंह आदि ने पहल वान अंकित ग्राम कोठियां,तथा विकास ग्राम टोडीया का बास का हाथ मिला कर कुश्ती करवाई।दोनो पहलवानों को 25 मिनिट का मेला कमेटी ने समय दिया ।लेकिन अनेक दावपेच के बाद अंत में दोनो को बराबर पर छोड़ा गया। अनाउंसर बनवारी सिंह  रहे तथा रेफरी  विजय कुमार थानेदार तथा मातादीन भाटी  रहे। मेला कमेटी का उद्देश्य था कि सभी पहलवानों को कुश्ती  का अवसर मिले इसलिए अंधेरे में भी लाइट की व्यवस्था में देर तक होती रही ।कुश्तियां इतनी रोचक रही की दर्शक अंत तक अपने स्थान पर शांति से टिके रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version