Home rajasthan बीजेपी नेता ओम माथुर ने घर जाकर दी पूर्व सीएम कल्याण सिंह...

बीजेपी नेता ओम माथुर ने घर जाकर दी पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्दांजलि

0

लखनऊ। राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर ने राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह के निधन पर उनके निवास अलीगढ़ जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। माथुर ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा व राम मंदिर निर्माण को समर्पित कल्याण सिंह जी के देश की राजनीति में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। माथुर ने कहा कि वे स्व.. कल्याण सिंह जी के निधन के समय महाराष्ट्र प्रवास के कारण उनके अंतिम दर्शन नहीं कर सके थे। आज उन्होंने अलीगढ़ में उनके निवास पर पुत्र सांसद राजवीर सिंह से मुलाक़ात की और ढांढस बंधाया माथुर ने कहा कि कल्याण सिंह जी जीवन हम सबके लिए सदा प्रेरक रहेगा ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version