Home crime प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों ने की प्रेमी की पिटाई,...

प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों ने की प्रेमी की पिटाई, युवक ने की खुदकुशी

0

जयपुर। मामला जयपुर जिले के मुहाना थाना इलाके का है जहां प्रेम प्रसंग में रंगे हाथों पकड़े जाने पर युवती के परिजनों ने प्रेमी की इतनी जोरदार पिटाई की थी उसने घर जाकर पेड़ से लटक कर जान दे दी। डीसीपी साउथ भरत लाल मीणा ने बताया कि मृतक का नाम जीतू उर्फ गोवर्धन है जो मुहाना इलाके में एक फार्म हाउस पर काम करता था ।वहां पर सर्वेंट क्वार्टर पर गोवर्धन का अन्य वर्कर की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक और महिला दोनों विवाहित थे। महिला के भाई ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद युवक के पिता राजू को फोन कर पूरी जानकारी दी। इस दौरान महिला के भाई ने राजू के बेटे गोवर्धन को बांधकर जमकर पीटा। राजू ने अपने बेटे गोवर्धन को बचाने की मिन्नतें की और कहा कि बैठ कर बात कर लेते हैं, जो भी गलती होगी पुलिस में शिकायत कर देंगे, पुलिस जो तय करेगी वह मंजूर होगा। लेकिन आरोपी नहीं माने और उन्होंने मेरे बेटे गोवर्धन के साथ मारपीट की बेटा। शाम को घर लौटा तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। कुछ देर बाद बेटे ने घर के नजदीक नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली ।घटना के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे पिता ने बेटे का सब नीचे उतारा । लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। पूरे प्रकरण की जांच कर रही है लड़की से भी पूछताछ की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version