Home rajasthan पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

0

लखनऊ ।यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के चलते अभी निधन हो गया। लखनऊ के SGPGI में भर्ती कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर लो था और उन्हें पेशाब संबंधित समस्या बनी हुई थी । SGPGI के डायरेक्टर प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह को डायलिसिस पर रखा गया था । वेंटिलेटर पर भी रखा गया लेकिन डॉक्टर अथक प्रयास के बावूजद भी नहीं बचा सके। . वहीं सीएम योगी अपने दिल्ली दौरे के बाद सीधे SGPGI अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंनें कल्याण सिंह की तबीयत के बारे में डॉक्टर्स से जानकारी ली। वे दिन भर उनके परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए थे लेकिन उनको नहीं बचाया जा सका। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने शोक व्यक्त किया। योगी ने कहा कि उनके निधन से पूरे उत्तरप्रदेश में शोक की लहर छा गई। वे नेता थे जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद सत्ता छोड़ने में देर नहीं लगाई। कल्याण सिंह का जाना समाज के लिए , भारतीय जनता पार्टी की भी बड़ी क्षति हुई है। कल शोक प्रस्ताव पारित करने के साथ ही केबिनेट की बैठक होगी। तीन दिन का राजकीय शोक रखा जायेगा। 23 अगस्त को उनके अंतिम संस्कार के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन गंगा किनारे अंतिम संस्कार रखा जायेगा। पार्टी कार्यालय में में भी श्रद्दांजलि दी जाएगी। कल अलीगढ़ भौतिक शव ले जाया जायेगा। जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर करेंगे। उनके गांव प्राथिव देह ले जाई जायेगी। बीजेपी और सरकार की ओर से दिवगंत आत्मा की शांति की प्रर्थना की गई है । आपको बता दे कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से SGPGI के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में किया जा रहा था। आपको बता दे कि कल्याण सिंह राजस्थान के भी राज्यपाल रहे है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी श्रद्दांजलि अर्पित की। राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी शोक व्यक्त किया। सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी , डॉ किरोड़ी लाल मीणा सहित नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

Previous articleडाॅ. किरोड़ी लाल मीणा के पायलट बने दानिश अबरार
Next articleगहलोत के पोती ने बांधी राखी
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version