Home rajasthan पुलिस एक्ट में जब्त 40 वाहनों की नीलामी

पुलिस एक्ट में जब्त 40 वाहनों की नीलामी

0

-फुलेरा, जयपुर।( हेमंत शर्मा रिपोर्टर) पुलिस मुख्यालय व जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु सिंह के निर्देशन मे थानों में जप्त लावारिस वाहनों के संबंध में अभियान चलाकर जब्त वाहनों की लगातार नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न कराई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना परिसर मे पुलिस की गठित कमेटी द्वारा पुलिस एक्ट में जप्त दो पहिया 40 वाहनो की नीलामी की गई, जिसमें निर्धारित समय पर विविधवत 12 बोलीदार उपस्थित रहे। नीलामी की शासन प्रक्रिया अनुसार 30 हजार रूपये जमानत राशी बोली लगाने से अग्रिम समिति को जमा की गई । नीलामी प्रक्रिया में 40 वाहनों की बोली 01 लाख 53 हजार रुपये लगायी जाने व कीमत लगने से अन्य कोई दावेदार उक्त राशि के अधिक बोली नहीं लगाने से नीलामी की प्रक्रिया सोहाद्रपुर्ण माहौल में संपन्न हुई । थानाधिकारी बाबुलाल मीणा की उपस्थिति व मार्गदर्शन में नीलामी प्रक्रिया सतत रूप से संपन्न हुई ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version