Home rajasthan पीएम मोदी ने ही गरीब को आगे बढ़ाया, मोदी गरीब का...

पीएम मोदी ने ही गरीब को आगे बढ़ाया, मोदी गरीब का असली सहारा -भजनलाल

0

बालोतरा ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान खेती के साथ ही पशुपालन का काम भी करता है। पशुपालक हमारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते है। हमारी सरकार ने पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है, जिसके माध्यम से पशुपालकों को ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
शर्मा शनिवार को बालोतरा के खुडाला में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देवासी समाज वो समाज है, जो पशुपालन के जरिए देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करता है और इस समाज का देश की संस्कृति व उन्नति में बड़ा योगदान रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 के बाद गरीब और किसान की परिभाषा को बदलने का काम किया है। गरीबी के दुःख-दर्द को वो ही जान पाता है जो गरीबी से निकला हुआ हो। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर शौचालय के जरिए महिला सम्मान एवं सुरक्षा, किसान सम्मान निधि एवं उज्जवला योजना के जरिए किसान एवं गरीब कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कई पार्टियां गरीबी हटाने का नारा देती है, लेकिन उन लोगों का गरीब से कभी वास्ता नहीं रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही गरीब का सहारा बनकर उनको आगे बढ़ाने का काम किया है।
श शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य क्षण आया। लेकिन कांग्रेस ने भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताया। जो राम का नहीं है, वो किसी का नहीं है। इसलिए कांग्रेस के लोगों में से राम ही निकल गए। कईयों ने कांग्रेस के टिकट वापस कर दिए। यह कांग्रेस की स्थिति हो रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आमजनों से देश के विकास, सीमाओं की सुरक्षा एवं गरीब कल्याण की ताकत को मजबूत करने के लिए लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान भी किया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्ष 2014 एवं 2019 की तरह ही इस बार भी प्रदेश में तीसरी बार पूरे 25 के 25 कमल के फूल खिलेंगे और प्रचण्ड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत एवं आमजन मौजूद रहे।

Previous articleमोदी जी ने गरीब के कल्याण की परिभाषा बदली भजनलाल
Next articleविश्व नृत्य दिवस पर सजेगी नृत्य की महफिल
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version