Home rajasthan न्यायाधीश ममता चौधरी ने गुरूकृपा निराश्रित बालगृह, का औचक निरीक्षण किया

न्यायाधीश ममता चौधरी ने गुरूकृपा निराश्रित बालगृह, का औचक निरीक्षण किया

0

न्यायालय परिसर में किया वृक्षारोपण

नादौती, गंगापुर सिटी। ( अमित मीना वरिष्ठ संवाददाता) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अति. जिला एवं सेशन न्यायाधीश ममता चौधरी द्वारा सरकारी आई.टी.आई के पास, श्रीमहावीरजी रोड, नादौती स्थित गुरूकृपा निराश्रित बालगृह, नादौती का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 39 बालक उपस्थित पाए गऐ। निरीक्षण के दौरान गृह पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। बालगृह पर मूलभूत सुविधाओं, खान-पान, रहने के लिए उचित कपड़ों आदि का निरीक्षण किया गया। बालगृह की अधीक्षक ने बताया कि उक्त बालगृह में कुल 15 कर्मचारी कार्यरत हैं।


साथ ही प्राधिकरण की सचिव, ममता चौधरी व सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, पूजा बेनिवाल द्वारा न्यायालय परिसर श्रीमहावीरजी में वृक्षारोपण भी किया गया। सचिव, ममता चौधरी द्वारा लगाए गए वृक्षों की देखरेख करने हेतु निर्देशित किया व उपस्थित सभी व्यक्तियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर न्यायालय के कर्मचारिगण एवं अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version