Home crime नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपी फरार

नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपी फरार

0

धौलपुर। धौलपुर जिले की बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। अरेस्ट किया आरोपी एक 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया था। नाबालिग के परिजनों ने पुलिस थाने पर तीन नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से नाबालिग को पहले ही दस्तयाब कर लिया था। बाड़ी कोतवाली थाना एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हो गया था और उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद आरोपी को बस स्टैण्ड बाडी से गिरफ्तार किया है।

Previous articleअखिल भारतीय बैरवा महासभा के चुनाव कल
Next articleआकाशीय बिजली गिरी, 3 महिलाओं की मौत, 8 झुलसे, बच्ची की हालत गंभीर
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version