-फुलेरा, जयपुर।( हेमंत शर्मा सीनियर रिपोर्टर) खबर के फुलेरा से हैं जहां अल सुबह करीब 7:10 बजे पर जोबनेर रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत देखने को मिली । दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की राह चलते लोग भी एक बार सहम से गए ।
वहीं राह चलते लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया,जहाँ चेतन पुत्र गोपाल 22 साल जो कि काचरोदा का रहने वाला है,अपनी बहन को स्कूल छोड़कर घर जा रहा था,वही नंदलाल कुमावत पुत्र लालाराम 57 साल अपने घर बड़ की ढाणी जा रहा था। दोनों की आमने सामने की भिड़ंत में दोनों गंभीर घायल हो गए ।
हॉस्पिटल लाने पर उपस्थित डॉ जावेद अख्तर व नर्सिंग कर्मियों अजित सिंह व प्रियंका ने प्राथमिक उपचार देकर 108 की मदद से जयपुर एसएमएस रेफर किया ।
