खैरथल ,भिवाड़ी (।राजेश शर्मा सीनियर रिपोर्टर )पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रीय के निर्देशन मे भिवाड़ी यू आई टी फेस थर्ड थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही की । पुलिस ने नवीन पुत्र अजीत सिंह जाति गुर्जर उम्र 24 साल निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा सेक्टर 38 थाना सेक्टर 37 जिला गुडगाँव हरियाणा को मय एक देशी कट्टा व 23 जिंदा कारतूस एवं एक काली स्कार्पियो सहित गिरफ्तार किया।
आरोपी काली स्कार्पियो गाडी में कट्टे का भय दिखाकर वारदात करने की फिराक मे घूम रहा था।
आरोपी नवीन पर पूर्व में भी मारपीट करने का आपराधिक मामला है दर्ज।
