Home latest देवा गुर्जर का हत्या आरोपी बाबू गुर्जर गिरफ्तार

देवा गुर्जर का हत्या आरोपी बाबू गुर्जर गिरफ्तार

0

डॅान बनने के लिए मारा देवा गुर्जर को

डीएसटी टीम ने बाबू गुर्जर को किया गिरफ्तार

कोटा। देवा गुर्जर की हत्या के मुख्य आरोपी बाबू गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की एसआईटी जांच के आदेश भी दिए है। आपको बता दे कि देवा गुर्जर का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना और खुद को डॅान समझना ये ही उसके लिए जान लेवा बन गई। जिस बाबू गुर्जर ने देवा की हत्या करने का आरोप है। पिछले कुछ समय से देवा के साथ- साथ रहा। उसकी सभी अच्छी बुरी बातों की जानकारी बाबू गुर्जर को थी। सजातीय बंधु होने से देवा गुर्जर ने भी बाबू गुर्जर पर जल्दी भरोसा कर लिया। बताया जा रहा है कि बाबू गुर्जर शारीरिक रुप से देवा से ज्यादा ताकतवर और मजबूत था। उसे लगता है जब देवा डॅान बन सकता है वो खूद क्यों नहीं। बाबू ने देवा को मारने का मन ही मन संकल्प ले रखा था वहीं देवा इस बात से नावाकिफ था। हालांकि कुछ दिनों पूर्व ही बाबू गुर्जर ने देवा के घर पर उसकी पत्नी से मारपीट की थी। जिससे साफ है कि वो देवा को नीचे दिखाना चाहता था। देवा को बार- बार ललकार रहा था। इसके बावजूद देवा को ये भरोसा था कि बाबू कम से कम उसे नहीं मारेगा। ज्यादा से ज्यादा वो उससे पैसे मांगने का दबाव बना रहा है। जिसे वो निपट लेगा। इसलिए जब देवा गुर्जर सैलून की दुकान में था तब उसके साथ भी उसके साथ नहीं थे। वो अकेला था और बाबू गुर्जर अपने साथियों के साथ आ धमका । इससे पहले देवा गुर्जर कुछ समझ पाता बाबू गुर्जर और उसके साथियों ने उस पर अंधाधूंध हमला कर दिया । उसकी मौत होने तक वे उस पर धारदार हथियारों से वार करते रहे। इसके बाद बाबू ने देखा की देवा मर चुका है तो वे वहां से भाग निकले। लेकिन इसके पीछे कहानी बाबू के खुद के डॅान बनने की कहानी नजर आ रही है। जैसा की देवा गुर्जर के साथियों का मानना है। वर्चस्व की लड़ाई में ही बाबू ने देवा की हत्या कर दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version