Home crime दीपक सैनी हत्याकांड मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

दीपक सैनी हत्याकांड मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

0


2अगस्त् को पैसो के लेनदेन मे की थी हत्या,किशनगढ़ बास पुलिस ने की कार्यवाही
खैरथल ,तिजारा। ( राजेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता ) किशनगढ़ बास मे दीपक उर्फ़ रवि सैनी हत्याकांड मामले मे पुलिस ने चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। किशनगढ़ बास के गाँव गंज निवासी युवक दीपक उर्फ़ रवि सैनी की लोहे की रोड से हमलावारों ने हमलाकर 2 अगस्त को हत्या कर दी थी। किशनगढ़ बास खैरथल रोड स्थित एक होटल पर युवक दीपक पर जानलेवा हमला कर हमलावर युवक फरार हो गये थे। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल गेट के सामने करीब 5 घंटे तक रास्ता रोके रखा। और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर हमलावरों को जल्द पकड़े जाने की मांग रखी गई थी। किशनगढ़ बास थानाधिकारी जीतेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि एस पी मनीष कुमार चौधरी,ए एस पी रतन लाल भार्गव व डी एस पी राजेंद्र सिंह के निर्देशन मे गठित टीम ने संदिग्ध मोबाइल की सी डी आर जांच कर आरोपियों अजय साँवरिया पुत्र पप्पू राम मेघवाल निवासी कांकरा, नितिन पुत्र कुमार सैनी निवासी तिज़ारा,सुमित पुत्र प्रकाश चंद्र गुर्जर निवासी कांकरा, निशांत पुत्र सतीश यादव निवासी नंगली पठान किशनगढ़ बास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देकर हरिद्वार भाग गये थे। पुलिस टीम तलाश मे लगी हुई थी। आरोपी हरिद्वार से आकर तिज़ारा टोल टेक्स के पास से अन्य जगह भागने की प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस टीम ने पीछा कर चारो आरोपियों को तिज़ारा टोल टेक्स के पास पकड़ लिया।
ये हुई थी घटना
2 अगस्त को आरोपियों द्वारा दीपक उर्फ़ रवि सैनी के साथ उसके होटल जयवीर एन्ड रेस्टोरेंट पर जाकर आपसी पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था। जिसको परिजनों द्वारा अलवर के एक निजी चिकित्सालय मे भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी जीतेन्द्र सिंह शेखावत मौक़े पर पहुंचे जहा दीपक का ब्रेन डेड हो जाने से राजकीय चिकित्सालय अलवर ले जाया गया तो चिकित्स्कों द्वारा दीपक को डेड घोषित कर दिया। 4 अगस्त 2024 को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके बाद दीपक की डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई।
आरोपियों की तलाश मे इनकी भूमिका रही सराहनीय

किशनगढ़ बास थानाधिकारी जीतेन्द्र सिंह शेखावत,कांस्टेबल रघुबर,कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह, कांस्टेबल दिलफूल शामिल रहे। इस दौरान आरोपियों को गिरफ्तार करने मे कांस्टेबल रघुबर की विशेष भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version