Home rajasthan दसलक्षण पर्व के आठवें दिन की उत्तम त्याग धर्म की पूजा

दसलक्षण पर्व के आठवें दिन की उत्तम त्याग धर्म की पूजा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
जैन समाज के चल रहे दसलक्षण पर्व के दौरान रविवार को धर्मावलंबियों ने उत्तम त्याग धर्म की पूजा की ।कस्बे के गढ़ रोड़ स्थित श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सुबह धर्मावलंबियों ने भगवान की नित्य पूजा एवं शांति धारा कर उत्तम त्याग धर्म की पूजा की ।जिसमें भगवान सुपार्श्वनाथ का पंचामृत अभिषेक विमल चंद ,सुगन चन्द ,एवं अभिषेक छाबड़ा परिवार ने किया ।जबकि शीतलनाथ भगवान की शांति धारा कमल चन्द ,नवीन कुमार एवं मनीष लुहाड़िया परिवार ने की ।

पूजा सम्पन्न कराने वाले डॉ राजकुमार काला ने बताया कि उत्तम त्याग से समर्पण एवं परोपकार की भावना जागृत होती है ।त्याग से मन निर्मल होता है ।उन्होंने बताया कि दसलक्षण पर्व के दौरान प्रतिदिन मंदिर में युवा एवं बालकों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाने से धर्म मय माहौल बना हुआ है ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version