जयपुर,डीग। (मुकेश सैनी वरिष्ठ संवाददाता) जयपुर एसीबी मुख्यालय की मुख्यालय की टीम में की बड़ी कार्रवाई
डीग जिला सीएमएचओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार को एसीबी की टीम में ₹30000 लेते रंग हाथों ट्रैप किया है। परिवादी ने जयपुर मुख्यालय में एसीबी को एक शिकायत दी थी की परिवादी नर्सिंग ऑफिसर व उसकी पत्नी जुरहरा सी एच सी नर्सिंग के पद पर कार्यरत है किसी मामले में उन्होंने शिकायत दी थी ।
इस शिकायत का निस्तारण डीग सीएमएचओ और आरसीएमएचओ के द्वारा घटित कमेटी को करना था। इस कमेटी में वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह भी सदस्य है। देवेंद्र सिंह ने इस मामले का निस्तारण करने के नाम पर और कमेटी के अन्य सदस्यों के नाम पर ₹40000 की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत परिवादी ने जयपुर एसीबी कार्यालय में दी थी। एसीबी ने शिकायत कर्ता के बयान के आधार पर इसकी जांच की तो यह सत्य पाया गया। इसके बाद जयपुर एसीबी की टीम ने रघुवीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ सहायक अधिकारी देवेंद्र सिंह को ₹30000 की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कियागया है अब उनसे पूछताछ की जा रही है की राश थी किस-किस में वितरित होती या फिर उसने अकेले अपने लिए ही है रिश्वत ली थी एसीबी के अधिकारी रघुवीर सिंह ने जानकारी देते हुए कार्यवाही की पुष्टि की है।
