Home politics जोधपुर में 51 किन्नरों ने की भाजपा की सदस्यता ली

जोधपुर में 51 किन्नरों ने की भाजपा की सदस्यता ली

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर । (विशेष संवाददाता ) देश में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। ऐसे में जोधपुर में 51 किन्नरों ने महापौर वनिता सेट के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर किन्नरों ने कहा कि देश में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार चल रही है। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में ऊभरी है। इसलिए हमें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए खुशी है कि आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बने हैं । उन्होंने सदस्य बनाने के लिए महापौर वनिता सेठ का भी आभार व्यक्त किया । किन्नरों ने सदस्यता मिलने पर खुशी जाहिर की वही महापौर वनिता सेठ ने कहा कि जब हम सबको सदस्य बना रहे हैं यह भी हमारे समाज के अभिन्न अंग है इसलिए हमने किन्नर समाज के लोगों को भी भाजपा की सक्रिय सदस्यता दी है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240910-WA0047.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version