Home rajasthan जलदाय विभाग के अधिकारियों की मनमर्जी से प्रताप नगर में कई कालोनियां...

जलदाय विभाग के अधिकारियों की मनमर्जी से प्रताप नगर में कई कालोनियां के लोग प्यासे

0
आज करेंगे जलदाय विभाग का घेराव

जयपुर । सांगानेर के प्रताप नगर इलाके में कई कॉलोनी के लोग लंबे समय से पानी की समस्या को लेकर परेशान परेशान है और लगातार स्थानीय विधायक और स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज और जलदाय विभाग के अधिकारियों को इस बाबत अवगत पर कर चुके हैं । लेकिन जनता विभाग के अधिकारियों की मनमर्जी है कि वह कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज के आग्रह के बावजूद भी काम करने को तैयार नहीं है।

स्थानीय नागरिक जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव जगदीश सीता का छिपा का कहना है कि जलदाय विभाग के AEN रूपनारायण जांगिड़ और JEN ज्ञानचंद बैरवा किसी की सुनने को तैयार ही नहीं है वह अपने मनमर्जी कर रहे हैं जिसके चलते स्थानीय लोग पीने के पानी को भी तरस गए हैं। वार्ड नंबर 95 में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए टैंकर सप्लाई करने के लिए कांग्रेस नेता और कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं पुष्पेंद्र भारद्वाज के निर्देश के बावजूद स्थानीय जलधारी विभाग के अधिकारी पानी के टैंकर नहीं भिजवा रहे हैं सिर्फ खाना पूर्ति कर रहे हैं खुद जगदीश छिंपा भी लगातार के सारे लोगों की समस्या के समाधान के लिए दोनों अधिकारियों को फोन कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है ऐसे में स्थानीय लोग जलदाय विभाग का घेराव करने को मजबूर है। जगदीश छिंपा का आरोप है की इस तरह के अधिकारी जब सुनवाई नहीं करते हैं ,तब सरकार की बदनामी होती है। ऐसे में सरकार को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और जनता को पानी पिलाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version