जयपुर ।जयपुर, जोधपुर, अजमेर और कोटा में 500 नई बसों का संचालन शुरू किया जाएगा । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बसों को सर्विस मॉडल पर लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है । बसों के संचालन के लिए 132 करोड़ ₹24000 के वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति दे दी है । यह राशि राजस्थान परिवहन आधारभूत विकास निधि से उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के लिए 300 बसें सहित कुल 500 बसों का संचालन होगा।
