Home rajasthan चुटकेश्वर महादेव मंदिर मैं हुआ सामूहिक सहस्त्रघट

चुटकेश्वर महादेव मंदिर मैं हुआ सामूहिक सहस्त्रघट

0

श्री चुटकेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सामुहिक सहस्त्रघट व महाआरती

जयपुर :सावन के पवित्र महिने में भगवान भोलेनाथ को रिझाने के लिए छोटी काशी के शिवालयो में  हवन, पूजन, झांकी व धार्मिक आयोजन का दौर जारी है। इसी कड़ी में चांदपोल स्थित श्री चुटकेश्वर महादेव मंदिर में सामुहिक सहस्त्रघट व महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजक घनश्याम टेलर ने बताया कि मंदिर में सहस्त्रघट के दौरान महन्तो के सानिध्य में मंत्रो के उच्चारण की गूँज के बीच करीब 43 जोड़ों ने सामूहिक रूप से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही फूल बंगला की मनोरम झांकी सजाकर 1008 दीपकों से बाबा भोलेनाथ की महाआरती भी की। श्रद्धालुओ ने हर हर महादेव व ओम नम: शिवाय के जयकारो के बीच मनोरम झांकी के दर्शन लाभ प्राप्त कर भोजन प्रसादी ग्रहण की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version