Home rajasthan चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका – शर्मा

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका – शर्मा

0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत आज विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसमें देश के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का महत्वपूर्ण योगदान है। देश की अर्थव्यवस्था को गति और दिशा देने में सीए का महत्व सर्वविदित है। जिस तरह चिकित्सक नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, वैसे ही सीए भी देश के आर्थिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री जयपुर में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्ॅफ्रेंस ‘‘वेदा’’ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने देश-दुनिया से आए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को नववर्ष, युवा दिवस, लोहड़ी एवं मकर सक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीए अपने वित्तीय ज्ञान और कौशल का उपयोग कर देश के आर्थिक विकास और स्थिरता में महत्ती भूमिका निभा रहे हैं। इस कॉन्फ्रेंस में होने वाला विमर्श राज्य व देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाएगा। टेक्नोलॉजी एवं लेखांकन में नए बदलावों से पैदा होने वाली चुनौतियों का सामना करने और आपसी ज्ञान को साझा करने हेतु ऐसे सम्मेलन बहुत उपयोगी हैं।

आईसीएआई सीए का सबसे बड़ा पेशेवर निकाय, देश के विकास में अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि आईसीएआइ (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) चार्टर्ड अकाउंटेंसी को नियम अनुरूप चलाने में बेहद अहम जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहा है। ये गौरव का विषय है कि आईसीएआई 11.50 लाख से अधिक सदस्यों और छात्रों के साथ दुनिया में सीए का सबसे बड़ा पेशेवर निकाय है। भारत में करीब 4 लाख और राजस्थान में करीब 30 हजार सीए देष सेवा के काम में लगे हुए हैं।  हाल में सीए परीक्षा में पास हुए सभी युवाओं और विशेष रूप से राजस्थान से इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मधुर जैन, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले टिकेन्द्र कुमार सिंघल, ऋषि मलहोत्रा और मेरिट मे स्थान प्राप्त करने वाले विनय मंगतानी, मानसी गुप्ता और तुषार जैन को भी बधाई दी। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित भी किया गया राजस्थान के चार्टर्ड अकाउंटेंट की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया इस दौरान विष्णु अग्रवाल संजय जावर प्रकाश शर्मा सहित आई ए से जुड़े पदाधिकारी एवं कांफ्रेंस के प्रतिभागी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version