Home latest घर से अगवा कर निर्मम हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

घर से अगवा कर निर्मम हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

0

जालौर । पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को घर से बुलाकर उसे अगवा करने एवं उसकी निर्मम हत्या करने के मामले में केवल कार्रवाई करते हुए 5 घंटों में ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जालोर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि राजेंद्र नगर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र राजाराम ,गणपतराम सगे भाई हैं, उनके साथ अमराराम मेघवाल पुत्र अचलाराम निवासी भाग ले सिंगलाना को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त शातिर बदमाश है जो पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि सिंघलाना निवासी महेंद्र सिंह ने कोतवाली थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई को फोन करके बुलाया और उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए। कार एलाइनमेंट शॉप में उसके हाथ पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की और दुकान के बाहर फैंक गए पुलिस को सूचना देकर एम्बुलेंस को बुलाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version