Home rajasthan गातोड़ धाम में हुआ इन्द्रहवन, जयकारों के साथ भक्तों ने दी आहुतियां

गातोड़ धाम में हुआ इन्द्रहवन, जयकारों के साथ भक्तों ने दी आहुतियां

0

लोकटूडे न्यूज नेटवर्क

सलूंबर ,सेमारी । (बीएल जोशी)सेमारी नगर के प्रसिद्ध गातोड़जी धाम मंदिर परिसर में आज भाद्रपद माह की द्वादशी तिथि पर होने वाला यज्ञ अनुष्ठान बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न किया गया।
मंदिर पीठाधीश फलाहारी संत पन्नालालजी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति भाद्रपद की बारस पर होने वाला इंद्र हवन बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालुओ की मौजूदगी में पंडित भूपेंद्र शर्मा तथा सहदेव जोशी के मंत्रोच्चार की ध्वनि में हवन यज्ञ में आहुतियां प्रदान की गई,साथ ही भक्त श्रद्धालुओ ने भगवान इंद्रदेव व श्री गातोड़ जी धाम के जयकारे लगाए।
यज्ञ अनुष्ठान में भक्तो ने पूर्णाहुति कर सुख समृद्धि की मंगल कामना की,इस दौरान मंदिर परिसर में महा प्रसादी का आयोजन हुआ,जिसमे आसपास तथा दूरदराज से सेकड़ो की संख्या भक्त अनुयायियों ने शिरकत की।

Previous articleरक्तदान से किसी न किसी का जीवन बचता है : बालमुकुंदाचार्य
Next articleपंचमुखी महादेव मंदिर में हुआ सहस्रघट
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version