गंगापुर सिटी । (अमिता मीना) वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के खणडीप गाव एनीकट के पास अपने परिजनों के साथ गया युवक गंभीर नदी के तेज बहाव में बह गया सूचना पर वजीरपुर तहसीलदार थाना अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चल रही है लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं लगा ।इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ लगी हुई है। युवक वजीरपुर थाना क्षेत्र के फुलवाडा गांव का बताया जा रहा है जिसका नाम सोनू उम्र 16 वर्ष पुत्र गंगा सहाय मीणा के रूप में पहचान हुई है, आगे टीम और प्रयास कर रही है । इस मामले की पूरी जानकारी वजीरपुर थाना अधिकारी विजय सिंह छोकर दी।
