Home rajasthan कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा

कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नसीराबाद/अजमेर। ( जितेंद्र बालोत) । खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से है जहां सोमवार को नसीराबाद शहर में यादव अहीर समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ढोल ढमाको के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जहां शोभा यात्रा में यादव अहीर समाज की महिलाओं पुरुष व बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा डाक बंगले से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई घोसी मौहल्ले पहुंचकर संपन्न हुई।

आपको बता दे की शोभा यात्रा में श्री कृष्ण की झांकी, पंचमुखी बालाजी की झांकी, शंकर भगवान की झांकी, निकाली गई ।जिसमें श्री कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही है। वहीं दूसरी और आपको बता दे की समाज के युवक युवतियों ने ढोल की धुन पर शोभायात्रा में अखाड़ा खेल अपनी कला का प्रदर्शन किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version