Home rajasthan कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष की आवाज दबाना अलोकतांत्रिक

कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष की आवाज दबाना अलोकतांत्रिक

0

जयपुर। कांग्रेस नेता शिवजी लाल मीना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है।
शिवजी ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ साढ़े आठ महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं।सर्दी,गर्मी,बरसात में7 अपने घरों को छोड़कर किसानों ने धरने,प्रदर्शन, भूख हड़ताल का सहारा लिया है और चार सौ किसानों की आंदोलन के दौरान मौत हो जाने की खबरें सभी को व्यथित करती हैं।
शिवजी ने कहा किसानों के हक में शुरू से ही विपक्ष द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने तथा इन्हें किसानों के हित में नहीं बताने की मांग जोर पकड़ती रही है और अब मानसून सत्र में भी कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए कांग्रेस सहित सारा विपक्ष एकजुटता से सरकार से मांग कर रहा है।जंतर-मंतर पर राहुल गांधी सहित सारे विपक्ष के नेता किसानों के पक्ष में किसानों की संसद में 6 अगस्त को पहुंच कर मोदी सरकार को चेता चुके हैं कि कृषि कानून वापस लेने होंगे। मीना ने कहा सरकार को अपनी हठधर्मिता त्याग कर किसानों के दर्द को समझना चाहिए और इन काले कानूनों को वापस लेने का फैसला लेना चाहिए।
शिवजी ने कहा विपक्ष की आवाज को दबाना लोकतंत्र की तौहीन है।प्रधानमंत्री को कृषि कानूनों को वापस लेने,किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने,उनकी अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए सकारात्मक पहल कर किसानों के आंदोलन को समाप्त कराने का कदम उठाया जाना जरूरी है।
मीना ने कहा किसान नेता राकेश टिकैत की इस बात पर सरकार गौर करे कि हमने तीन साल तक आंदोलन करने की रूपरेखा बना रखी है।कानूनों को वापस नहीं लेने तक आंदोलन जारी रहेगा।सरकार किसानों के दर्द को समझे।किसान नेताओं से संवाद स्थापित कर लंबे समय से चल रहे आंदोलन को समाप्त कराए, विपक्ष की आवाज को भी दबाने का साहस न करे।

Previous articleविश्व आदिवासी दिवस समारोह जगतपुरा में भी
Next articleकिशनगंज में बाढ़ फंसे सहरिया आदिवासी
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version