Home rajasthan किसान संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

किसान संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

0

जयपुर

भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने किया सम्मान
जयपुर। -बहुप्रतीक्षित ईआरसीपी योजना की बाधाओं को दूर कर मध्य प्रदेश सरकार के साथ मऊ हस्ताक्षर करने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी ने विधानसभा पहुंचकर माल्यार्पण कर स्वागत किया और आभार जताया । प्रतिनिधि मंडल में शामिल किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के प्रयास से राजस्थान के 13 जिलों में सिंचाई और पानी पीने का पानी मिलेगा और आने वाले समय में राजस्थान कुशल होगा मुख्यमंत्री बजरंग दल के यह प्रयास राजस्थान की जनता हमेशा याद रखेगी ।

किसानों के प्रतिनिधि मंडल में -दलाराम बटेसर प्रदेश अध्यक्ष,जगदीश शर्मा कलमंडा प्रदेश मंत्री,तुलछाराम सेंवर प्रदेश मंत्री, शिवराज पुरी प्रदेश कोषाध्यक्ष,शंकर लाल नागर चितौड़ प्रान्त अध्यक्ष,कालूलाल शर्मा जयपुर प्रान्त अध्यक्ष,सांवल सॉलेट प्रान्त महामंत्री,अमृत छजावा जिलाध्यक्ष बारां,बंशीलाल नागर जिला उपाध्यक्ष बारां मौजूद रहे । सभी ने कहा कि ईआरसीपी परियोजना लागू होने से पूर्वी राजस्थान को लाभ मिलेगा और करीब 25 लाख परिवार किसान परिवारों को सिंचाई परियोजना का लाभ मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version