Home rajasthan उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के आतिथ्य में हुआ हरियाणा बैरवा समाज का शपथ...

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के आतिथ्य में हुआ हरियाणा बैरवा समाज का शपथ ग्रहण समारोह

0

गुरुग्राम। हरियाणा बैरवा महासभा का शपथ ग्रहण समारोह राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा के आतिथ्य और विधायक सीएल प्रेमी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । समारोह के विशिष्ट अतिथि आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश बैरवा थे। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा विधायक सीएल प्रेमी और आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश बेरवा ने दीप प्रज्जूदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने हरियाणा प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम गोमा महामंत्री कुंजीलाल बैरवा सहित संपूर्ण कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और कहा की आप सभी को समाज की कुरीतियों को दूर करने में आगे आना होगा और समाज को विकास की आवश्यकता करना होगा।उन्होने विश्वास दिलाया की राधेश्याम गोमाजी के साथ मिलकर समाज के लिये उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे ।

उसके बाद उप मुख्यमंत्री के साथ लोगों में फोटो खिंचवाने का क्रेज देखा गया। कार्यक्रम में गंगापुर सिटी के प्रधान पूर्व प्रधान कन्हैयालाल बेरवा अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के प्रवक्ता महेश धावनीया, समाजसेवी मदन लाल बैरवा, बैरवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मुंशीलाल कुंडारा ,बड़ी संख्या में हरियाणा बैरवा समाज के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व हरियाणा बैरवा महासभा के प्रतिशत अध्यक्ष राधेश्याम गोमा ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया और कहां की आपने जो समय देकर मार्गदर्शन दिया है उसके लिए हरियाणा बैरवा समाज, डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा, सीएल प्रेमी और अन्य सभी अतिथियों का आभारी रहेगा।

इस मौके पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version