Home rajasthan किसानों का कूच 11 मार्च को

किसानों का कूच 11 मार्च को

0

खरीद का कानून मुख्यमंत्री नहीं बनाते ,तों दिल्ली कूच होंगा।

जोधपुर । गिरफ्तारी से छूटते ही किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट एवं उनकी टीम आन्दोलन के लिए प्रदेश भर में जुटी तैयारी में – राज्यव्यापी  11 दिवसीय जागरण अभियान की घोषणा करने के उपरांत जोधपुर सर्किट हाउस में पहुंचे किसान के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित किया तथा किसान भवन जोधपुर पहुंच कर दिल्ली सीमा पर चल रहे एम एस पी गारंटी कानून के आन्दोलन में शहिदों हुए किसान को *श्रद्धांजलि* दी गई।
पूर्व में 21 फरवरी को टैक्टर ट्राली द्वारा किसानों का कूंच आरम्भ हुआ जिसमें टोंक जिले से 106 ट्रैक्टरों के द्वारा जयपुर कुंच किया गया था, जिन्हें पुलिस थाना बरोनी के क्षेत्र में रोकने पर पड़ाव डाला गया, जो रात के 12:30 बजे तक चला था । किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट एवं अजमेर जिले के महामंत्री रामेश्वर कटसूरा की गिरफ्तारी के कारण 21 फरवरी को अजमेर जिले से ट्रैक्टर कूच नहीं हो सका था । अब वही कूच 11 मार्च सोमवार को अजमेर जिले से आरंभ होगा । जिसमें अजमेर, दूदू एवं जयपुर जिले के किसान ट्रैक्टर से जयपुर पहुंचेंगे । इसके लिए पुलिस कमिश्नर जयपुर को स्थान उपलब्ध कराने के लिए युवा प्रदेश महामंत्री पिंटू यादव एडवोकेट द्वारा आवेदन प्रेषित कर दिया गया है ।


राजस्थान के किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के कानून हेतु आर पार की लड़ाई की घोषणा की हुई है । इस हेतु से ट्रैक्टरों से जयपुर पहुंचने का किसानों का संकल्प अटल है । यदि इस प्रकार के आंदोलन को सरकार ने  दबाने या कुचलने या रोकने का तानाशाही ढंग से प्रयास किया तो राजस्थान के 45000 गांव के बंद का आवाहन किया जायेगा । इस अवसर पर किसान अपने गांव में ही रहेंगे । आपातकालीन स्थिति को छोड़कर कोई यात्रा नहीं करेगा । जिनको अनाज, दूध एवं  सब्जी जैसे सामान चाहिए तो उन्हें गांव में आकर ले जाने होंगे । इस क्रम में 22 फरवरी को शहीद स्मारक किसान महापंचायत के पदाधिकारी ने धरना आयोजित कर सरकार को संकेत दे दिया  ।


उल्लेखनीय है की राजस्थान कृषि उपज मंडी 1961 एवं राजस्थान कृषि उपज मंडी 1963 में संशोधन के द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दामो में क्रय – विक्रय को रोकने के लिए मंडियों में नीलामी बोली न्यूनतम समर्थन मूल्य से आरम्भ कर किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य की प्राप्ति की सुनिश्चित्ता के लिए राजस्थान राज्य कानून बना सकता है । उसी के आधार पर  राजस्थान में वर्ष 2018 में विधेयक का प्रारूप तैयार हो गया था जो सरकार की आलमारी में बंद है । जोधपुर जिले में पदाधिकारियों को दायित्व दिया जिसमें महिला अध्यक्ष सुरेया बैगम, जिला उपाध्यक्ष बिष्णु बुद्ध, ओसियां तहसील अध्यक्ष डालूराम चौधरी को नियुक्त भी प्रधान की गई।

किसान भवन में आयोजित सम्मेलन को किसान महापंचायत के युवा प्रदेशाध्यक्ष  रामेश्वर प्रसाद चौधरी, जोधपुर संभाग अध्यक्ष नाथूराम चौधरी, भल्लाराम चौधरी महामंत्री किसान यूनियन,जिला संयोजक हनुमान सिंह,ज़िला अध्यक्ष प्रेमाराम मुडेल,सुखराम खोड़,अमराराम फौजी,पुसाराम काला, मांगी लाल चवेल,आदि नेवी संबोधित किया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version